पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग शब्द Best 20

इस आर्टिकल में, आज हमलोग पुलिंग तथा स्त्रीलिंग शब्द के बारे में पढ़ेंगे।पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग शब्द कैसे पहचाने? वैसे तो आप वाक्य का पर्यायोग करके आप स्त्रीलिंग या पुल्लिंग शब्द कि पहचान कर लेंगे लेकिन फिर भी यदि आप इसे नियमो के माध्यम से याद रखेंगे तो आगामी परीक्षा में ये आपके लिए ज्यादा उपयोगी होग। इस आर्टिकल में हम लोग पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग से सम्बंधित कुछ नियम पढ़ेंगे तथा उससे सम्बंधित कुछ प्रश्न भी हल करेंगे।

 

पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग शब्द के नियम

पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग शब्द का नियम-1

देशो के नाम हमेशा पुल्लिंग होते हैं।  जैसे कि भारत , नेपाल ,भूटान ,अमेरिका इत्यादि।

नियम 2

पेड़ पौधों के नाम पुल्लिंग होते हैं लेकिन इसमें कुछ अपवाद भी होते है।

जैसे इमली ,इलाइची ,नारंगी इत्यादि स्त्रीलिंग शब्द है।  आम , अमरूद ,केला ,संतरा ,पीपल इत्यादि पुल्लिंग शब्द हैं।

नियम 3

धातुओं के नाम पुल्लिंग होते है लेकिन इसमें भी कुछ अपवाद होते हैं जैसे कि चांदी स्त्रीलिंग शब्द है।

सोना ,ताम्बा,पीतल,लोहा इत्यादि पुल्लिंग शब्द है।

नियम 4

पर्वतो के नाम पुल्लिंग होते है।  जैसे कि हिमालय , अरावली , विंध्याचल पर्वत इत्याद।

नियम 5

दिन के नाम , सप्ताह के नाम , महीनो के नाम पुल्लिंग होते हैं।  जैसे कि सोमवार , मंगलवार , बुधवार , चैत्र ,बैशाख ,सावन इत्यादि।

नियम 6

रत्नो के नाम पुल्लिंग होते हैं।  जैसे कि हीरा ,मोती ,पन्ना ,नीलम इत्यादि।

लेकिन अपवाद के रूप में मणि स्त्रीलिंग हैं।

नियम 7

शरीर के अंगो के नाम पुल्लिंग होते हैं।  जैसे पेट ,पैर, हाथ ,नाक,कान इत्याद।

नियम 8

ग्रहो और तारो के नाम पुल्लिंग होते हैं।  जैसे बुध ,शुक्र ,पृथ्वी ,मंगल ,वृहस्पति ,शनि ,सूर्य इत्याद।

नियम 9

यदि “दाता” शब्द में उपसर्ग लगा हो तो वह पुल्लिंग शब्द होता है। 

जैसे कि मतदाता ,रक्तदाता ,श्रमदाता इत्यादि।

पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग शब्द का नियम10

यदि किसी शब्द में अर्थी प्रत्यय के रूप में लगा हो तो वह पुल्लिंग शब्द होगा।  जैसे अभ्यर्थी ,स्वार्थी ,परमार्थी ,विद्यार्थी ,पुरुषार्थ।

नियम 11

यदि किसी शब्द में एरा प्रत्यय हैं तो वह पुल्लिंग शब्द होग। 

जैसे कि लूटेरा ,सपेरा ,ममेरा इत्याद।

नियम 12

यदि किसी शब्द के अंत में “दान” आता हो ,”वाला”आता हो ,”खाना”आता हो , “वान”आता हो ,”शील” आता हो ,”आव” आता हो , “आवा”आता हो , “आपा” आता हो , “अन”  आता हो , तो वह शब्द पुल्लिंग होता है।

जैसे

फुलदान, फलदान , अन्नदान , धनवान , भाग्यवान , सुशील , अध्ययनशील ,बहाव , दिखावा , मोटापा , बचपन ,सीधापन ,कारखाना इत्यादि।

नियम 13

घी , दही ,छाछ पुल्लिंग शब्द है।

नियम 14

द्रव्यों के नाम पुल्लिंग होते है।

घी ,दूध ,पारा ,छाछ , काढा ,रस इत्यादि।

नियम 15

जिन शब्दों के अंत में ख,आई ,ता, ई, इया,वट या हट आये वे स्त्रीलिंग शब्द कहलाते है। 

जैसे

सब्जी ,परख ,मूर्खता ,अंगड़ाई ,लड़ाई ,मुस्कराहट ,सजावट , आई , नानी , मामी इत्यादि।

नियम 16

भाषाओ तथा बोलियों के नाम स्त्रीलिंग होते है। 

जैसे

हिंदी , अंग्रेजी , संस्कृत , पुर्तगाली ,अरबी , अवधी , भोजपुरी इत्यादि । 

नियम 17

मसालों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं। 

जैसे , हल्दी , हींग , मिर्चइत्यादि। लेकिन जीरा पुल्लिंग शब्द हैं।

नियम 18

पुस्तकों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।

जैसे रामायण , कुरान, गीता ,इत्यादि।

नियम 19

आहारों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।

जैसे – सब्जी ,दाल ,पूड़ी ,कचौड़ी ,रोटी ,चावल इत्यादि।

पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग शब्द का नियम20

नदियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं लेकिन ब्रह्मपुत्र एक पुल्लिंग शब्द हैं इसलिए ब्रह्मपुत्र को नदी ना कहके नद कहा जाता है।

गंगा ,यमुना , कावेरी , गोमती ,गोदावरी इत्यादि स्त्रीलिंग शब्द है।

पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग शब्द (Question Answer)

Q1. निम्नलिखित में से पुलिंग शब्द नही हैं ?
i)भूटान
ii)जीरा
iii)इलायची
iv)अमरूद

iii) इलायची

Q2. निम्नलिखित में से पुलिंग शब्द हैं ?
i) पानी
ii) दाल
iii) हींग
iv) अवधी

i) पानी

Q3. निम्नलिखित में से पुलिंग शब्द हैं ?
i) मूर्खता
ii) हिंदी
iii) मिर्च
iv) दही

iv) दही

Q4. निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द हैं?
i) मुस्कुराहट
ii) लुटेरा
iii)श्रमदाता
iv) बुध

i) मुस्कुराहट

Q5. निम्नलिखित में से दिए गए शब्दो में एक पुलिंग हैं , उसका चयन करे?
i) मूर्खता
ii) छाछ
iii) संस्कृत
iv) पूड़ी

ii) छाछ

Also Read हिन्दी Unseen Passage-1

Q6. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य हैं ?
i) दही खट्टी हैं।
ii) बेटी पराया धन होती हैं।
iii) पुलिस को तुम्हारी बाते सुननी पड़ेगी।
iv) मैंने एक नई पुस्तक खरीदी।

i) दही खट्टी हैं।

Q7. निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द की पहचान करिए?
i) बहाव
ii) विद्यार्थी
iii) पानी
iv) योजना

iv) योजना

Q8. दिए गए वाक्य में त्रुटि पहचानिए?
विद्यार्थियों के / कल्याण के लिए/एक योजना/ बना था।

i)विद्यार्थियों के
ii)कल्याण के लिए
iii)एक योजना
iv)बना था।

iv)बना था।

Also Read हिन्दी Unseen Passage-2

Q9. शुद्ध वाक्य का चयन करे?
i) भारत की शिक्षा प्रणाली बदलना चाहिए।
ii) दसवी तक गणित की शिक्षा अनिवार्य कर दिया गया।
iii) आज उसने नई पोशाक पहनी थी।
iv) उसने नई पुस्तक खरीदा।

iii) आज उसने नई पोशाक पहनी थी।

Q10. शुद्ध वाक्य का चयन करे?
i) सबको अपने देश की सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।
ii) ऐसा करके भला किसको मजा आती हैं?
iii) हिंदी की शिक्षा अनिवार्य कर दी गई।
iv) हिमालय विश्व की सबसे नवीनतम पर्वत में से एक हैं।

iii) हिंदी की शिक्षा अनिवार्य कर दी गई।

हमारे अन्य पोस्ट (Our Other Post)

  1. LEV VYGOTSKY SOCIAL CULTURAL THEORY
  2. PIAGET COGNITIVE DEVELOPMENT BEST 20
  3. Types of Family Best 10 MCQs
  4. KOHLBERG’S Theory of Moral Development Best 16
  5. हिंदी वर्णमाला Best 30
  6. Type of Farming Best 20
  7. Number System Best 20

Leave a Comment